मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 191 करोड़ का विमान खरीदा, इससे 7000 किमी तक उड़ान भरी जा सकती है - newsjunctions

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, November 6, 2019

मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 191 करोड़ का विमान खरीदा, इससे 7000 किमी तक उड़ान भरी जा सकती है

अहमदाबाद.गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी औरअन्य वीवीआईपी जैसे कि राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री के लिए 191 करोड़ रुपए का नया विमान खरीदा है। इस विमान की खरीदी की प्रक्रिया पिछले 5 साल से लंबित थी जो अबपूरी हो गई है। इस महीने के तीसरे हफ्तेमें 'बोम्बार्डियर चैलेंजर 650' नामक यह विमान डिलीवर किया जाएगा।यह 7000 किमी तक उड़ान भर सकता है।

सिविल एविएशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के लिए अभीक्राफ्ट सुपरकिंग प्लेन का उपयोग किया जा रहा है। जो कम दूरीके लिए उपयोगी है। सिविल एविएशन विभाग के अफसरों ने बताया कि लंबे अंतर पर यात्रा के लिए प्रति घंटा 1 लाख रुपए से भी अधिक दाम पर निजी विमान की सेवा लेनी पड़ रही थी। इसलिए नया विमान खरीदने का फैसला लिया गया। पुराने विमान में री फ्यूलिंग की समस्या थी। वह लंबी दूरी की उड़ान भरने में सक्षम नहीं है। इसके अलावा इसमें सिर्फ 9 लोग ही यात्रा कर सकते हैं।

पुराने प्लेन से दो गुनी रफ्तार
मुख्यमंत्री का वर्तमान विमान बीच क्राफ्ट सुपरकिंग को 2500 किलोमीटर की दूरी तय करने में 5 घंटे का वक्त लगता है, जबकि 'बोम्बार्डियर चैलेंजर 650' को सिर्फ 3 घंटे में लगेंगे।इसकी वजह यह है कि इसमें 2500 किमी की दूरी तय करने के बाद रि फ्यूलिंग की जरूरत नहीं होगी।इसे कनाडा के क्यूबेक प्रांत स्थित बोम्बार्डियर कंपनी ने बनाया है। अभी तक चैलेंजर सीरीज के कुल 1100 विमान ही बाजार में उतारे हैं।

बोम्बार्डियर चैलेंजर 650 की खासियत

  • इसमें दो इंजन हैं।
  • 870 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है।
  • 12 लोगइसमें यात्रा कर सकते हैं।
  • 7000 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
इस विमान को कनाडा के क्यूबेक प्रांत स्थित बोम्बार्डियर कंपनी ने बनाया है। अभी तक चैलेंजर सीरीज के कुल 1100 विमान ही बाजार में उतारे हैं। 
विमान में दो इंजन हैं।
यह विमान 7000 किमी तक उड़ान भर सकता है।


from Dainik Bhaskar /national/news/gujarat-government-has-bought-a-new-aircraft-worth-rs-191-crore-for-chief-minister-vijay-r-01681041.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages