चेन्नई. तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में एक इंजीनियर छात्र ने बुधवार को हॉस्टल के वॉर्डन वेंकटरमन (45) की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बगैर किसी को बताए चार दिन से कॉलेज नहीं आ रहा था। वॉर्डन ने अब्दुल के परिजनों से इसकी शिकायत की थी, जिसको लेकर आरोपी ने यह कदम उठाया।
पुलिस अधिकारी ने बताया, छात्र पेराम्बलुर जिले का रहने वाला है। उसे थुरैयुर से गिरफ्तार किया गया।वॉर्डन की शिकायत के बाद आरोपी के पिता ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे नाराज छात्र कैम्पस में आया और चाकू से वॉर्डन पर हमला कर दिया। जख्मी वेंकटरमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar /national/news/engineering-student-killed-warden-for-complaining-in-tiruchirappalli-tamil-nadu-01681053.html



No comments:
Post a Comment