गाजियाबाद के कलेक्टर ने पानी की बर्बादी को लेकर कर्मचारियों और खुद पर 10 हजार रु. जुर्माना लगाया - newsjunctions

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, November 5, 2019

गाजियाबाद के कलेक्टर ने पानी की बर्बादी को लेकर कर्मचारियों और खुद पर 10 हजार रु. जुर्माना लगाया

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कलेक्टर ने पानी की बर्बादी को लेकर अपने कर्मचारियों और खुद पर 10 हजार रुपएका जुर्माना लगाया है। डीएम ऑफिस में पानी की टंकी ओवरफ्लो हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने यह कार्रवाई की। उनके निजी सहायक गौरव सिंह ने ये जानकारी दी।

गौरव सिंह ने कहा कि कलेक्टर अजय शंकर पांडेय ने सभी अधिकारियों और कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में पानी की बर्बादी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल संरक्षण देश की प्रमुख जरूरत है। सिंह के मुताबिक, जब कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने आराम गृह से पानी गिरने की आवाज सुनी। ओवरहेड टैंक से पानी के बहाव के लिए पूरे स्टाफ को दोषी ठहराया गया। यह जुर्माना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा साझा किया जाएगा और कोषागार में जमा किया जाएगा।

DBApp



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
प्रतीकात्मक फोटो।


from Dainik Bhaskar /national/news/ghaziabad-dm-fines-himself-staff-over-wastage-of-water-01680193.html

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages